Search

 
 
 

गढ़वा : जहरीले सांप के काटने से महिला की मौत, ओझा-गुनी के चक्कर में गयी जान

 
Garwaha : बरसात के मौसम में जहरीले सांप के काटने के कई मामले सामने आते हैं. स्थानीय अस्पताल में कई लोग इलाज से ठीक भी हो जाते हैं. कई ऐसे लोग भी हैं जो सांप के काटने के बाद गांव के ही ओझा-गुनी के चक्कर में पड़ जाते हैं जिससे व्यक्ति की मौत हो जाती है. समय रहते अगर व्यक्ति को अस्पताल ले जाया जाय तो जान बचाया जा सकता है. गढ़वा के मौजिले के भंडरिया थाना क्षेत्र के बड़गड़ ओपी के परसवार पंचायत के बोडरी गांव में सर्पदंश से एक 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई. इसे भी पढ़ें- बोकारो:">https://lagatar.in/bokaro-fir-against-in-laws-forged-signatur/">बोकारो:

ससुराल वालों के खिलाफ FIR, फर्जी हस्ताक्षर कराने का मामला  

इलाज के दौरान महिला की मौत

घटना के संबंध में बताया गया कि बोडरी गांव निवासी अनिल सिंह की 30 वर्षीय पत्नी ललिता देवी को घरेलू कार्य के दौरान किसी जहरीले सांप ने डस लिया, जिसे वह देख नहीं सकी. कुछ देर बाद जब सांप द्वारा काटे गए जगह पर उसे जलन और बेचैनी महसूस होने लगी तो उसे परिजनों द्वारा सर्वप्रथम ग्रामीण स्तर पर ही झाड़-फूंक कराया गया. महिला की स्थिति को बिगड़ते देख उसके परिजन रात में ही इलाज के लिए छत्तीसगढ़ के बलरामपुर स्थित जिला चिकित्सालय अस्पताल ले गए. जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. महिला के अचानक मौत से परिजन काफी सदमे में है. मृतक ललिता देवी अपने पीछे पति अनिल सिंह के अलावे 3 पुत्र एवं तीन पुत्रियों को छोड़ गई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही