Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : महिलाओं ने बीडीओ का किया घेराव, अबुआ आवास को लेकर हंगामा

Advertisement
Advertisement
Bhavnathpur, Garhwa: अबुआ आवास में प्रखंडकर्मियों पर अनियमितता का आरोप लगाया जा रहा है. इससे आक्रोशित होकर सैकड़ों महिलाओं ने बीडीओ के कार्यालय में हंगामा करते हुए बीडीओ नंदजी राम और आवास समन्वयक अशोक कुमार का दो घंटे तक घेराव किया. इस दौरान आवास समन्वयक के साथ धक्का मुक्की भी की गयी. महिलाओं के आक्रोश को देखते हुए पुलिस को बुलाना पड़ा. अबुआ आवास के शुरूआत से ही ग्रामीणों का हंगामा जारी है. इसी हो-हंगामा के बीच पहली किश्त की राशि लाभुकों के खाते में भेज दिया गया है. मंगलवार को भवनाथपुर, बुका, चपरी, मकरी की करीब 50 से अधिक महिलाएं एकजुट होकर बीडीओ से मिलने उनके कार्यकाल पहुंची, लेकिन वे अपने कार्यालय से निकलकर सीओ के कार्यालय में आ गये. इससे आक्रोशित महिलाओं ने आवास समन्वयक अशोक कुमार के कार्यालय में पहुंच कर हंगामा करते हुए धक्का मुक्की किया. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-ed-raids-17-locations-linked-to-amba-prasad/">हजारीबाग

: अंबा प्रसाद से जुड़े 17 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

महिलाओं ने फाइनल सूची में छेड़छाड़ का लगाया आरोप

महिलाओं का आरोप है कि आवास के फाइनल सूची में छेड़छाड़ किया गया है. क्रमवार लाभुकों के नाम में छेड़छाड़ करते हुए जिसका सबसे नीचे नाम था उसको पहले तथा जिसका उपर नाम था उसको नीचे कर दिया गया है. पुलिस को सूचना मिलते ही एएसआई विजय सिंह पहुंचे. मौके पर बीडीओ ने महिलाओं के आरोप की जांच की. जिसमे प्रखंड कर्मी द्वारा बरती गई अनियमितता उजागर हुआ. अंजू देवी, शकुंतला देवी, अमरावती देवी, शशि देवी, कलावती देवी का सत्यापन सूची में पक्का मकान दिखा कर नाम काट दिया गया था. जांच में उक्त सभी का कच्चा मकान साबित हुआ. बीडीओ ने संयुक्त आवेदन देने की बात कही, जिस पर कार्रवाई किया जाएगा. इसके बाद हंगामा शांत हुआ. पंचायत सचिव पर आवास दिलाने के नाम पर पैसा मांगने का आरोप भवनाथपुर के कर्पूरी चौक निवासी पवन कुमार ने लगाया. बीडीओ को बताया कि आवास सत्यापन में पंचायत सचिव पैसा मांग रहे थे. कहा हमारे घर सचिव विष्णु प्रसाद सत्यापन करने आए थे, कहा दस हजार रुपए दिजियेगा तो आवास दिलवा देंगे. बीडीओ ने सचिव से स्पष्टीकरण मांगने की बात कही है. इसे भी पढ़ें-रांची:">https://lagatar.in/ranchi-bike-theft-gang-exposed-three-arrested-six-bikes-recovered/">रांची:

बाइक चोर गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार, छह बाइक बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही