Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : विश्व स्तनपान सप्ताह में महिलाओं को किया गया जागरूक, शिशु के पोषण का आधार है मां का दूध

Advertisement
Advertisement
गढ़वा : विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. जिला मुख्यालय गढ़वा प्रखण्ड सभागार में विश्व स्तनपान दिवस का समापन समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में 10 महिला पर्यवेक्षिका, 30 सेविका, 10 लाभुक भी शामिल रहीं. विश्व स्तनपान सप्ताह 2022 का थीम "स्तनपान को बढ़ाना शिक्षा एवं सहयोग है" उप विकास आयुक्त द्वारा विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं को  जागरूक किया गया तथा स्तनपान कराने पर विशेष जोर दिया गया. "शिशु के पोषण का आधार है मां का दूध ही सर्वोत्तम आहार है". बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी गढ़वा कुमुद कुमार झा के द्वारा स्तनपान के महत्व के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया जिसमें स्तनपान और बच्चों के जीवन में सर्वोत्तम संभव शुरुआत प्रदान करता है. इसे भी पढ़ें- गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-villagers-got-benefit-of-sona-sobran-dhoti-sari-scheme/">गालूडीह

: सोना सोबरन धोती साड़ी योजना का ग्रामीणों को मिला लाभ https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/stanpan-2-300x225.jpeg"

alt="" width="300" height="225" />

स्तनपान के महत्व पर दिया गया जोर

कुमुद कुमार झा ने कहा कि स्तनपान नवजात के लिए अमृततुल्य होता है स्तनपान बच्चों के लिए प्रथम टीका कहलाता है. जो माताएं स्तनपान कराती हैं उन्हें हृदय संबंधी समस्या कैंसर, मधुमेह जैसी बीमारियां होने का खतरा काफी कम रहता है. सभी पदाधिकारियों ने स्तनपान के महत्व पर जोर देते हुए अपने विचार व्यक्त किये. कार्यक्रम में मुख्य अथिति के द्वारा healthy baby show के तीन बच्चों को पुरस्कृत किया गया. वहीं मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के 3 लाभुकों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया. समापन समारोह के मुख्य अतिथि सह उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, प्रखंड प्रमुख, प्रखण्ड निर्वाचित जन प्रतिनिधि एवं सभी महिला सुपरवाइजर उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- बिहारः">https://lagatar.in/bihar-five-killed-due-to-lightning-in-chhapra/">बिहारः

छपरा में वज्रपात से पांच की मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही