Search

 
 
 

गढ़वा : ठाकुर महतो को भाजपा जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर कार्यकर्ता खुश

 
भाजपा प्रदेश नेतृत्व के प्रति जताया आभार Garhwa:  ठाकुर महतो को भाजपा का गढ़वा जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ता में ख़ुशी की लहर है. गुरूवार को सांसद प्रतिनिधि चंदन जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ठाकुर महतो के पैतृक गांव भंडरिया पहुंच कर उन्हें फूल माला एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. सांसद प्रतिनिधि चंदन जायसवाल ने ठाकुर महतो को जिलाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया. चंदन ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जमीन से जुड़े हुए कार्यकर्ता को जिला अध्यक्ष बनाया गया है. इनके नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा. वहीं ठाकुर महतो ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ कदम से कदम मिलाकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया. मौके पर मुख्य रूप से पुष्परंजन, कमलेश कुशवाहा, श्रीकान्त कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष राजेश ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि रूप निरंजन सिन्हा, भूषण सिंह, बड़गड़ मंडल अध्यक्ष बजरंग प्रसाद, महामंत्री विनय कुमार, सुरेश केशरी, रामजीत सिंह, संजय कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, रुपेश बैठा, प्रेमनाथ ठाकुर, मदन केशरी, विनोद गोस्वामी आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-protest-march-of-left-parties-against-the-arrest-of-hemant-soren/">कोडरमा

: हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ वामदलों का प्रतिवाद मार्च
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही