Search

 
 
 

गढ़वा : भाजपा का बूथ सशक्तिकरण अभियान पर कार्यशाला

 
Garhwa: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय गढ़वा में बूथ सशक्तिकरण अभियान पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता एवं बूथ सशक्तिकरण अभियान के प्रदेश संयोजक योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि चुनाव में बूथ कार्यकर्ताओं की भूमिका बहुत ही अहम होती है. बूथ को कैसे मजबूत बनाना है, इसे लेकर उन्होंने गुरु मंत्र दिया. वहीं बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने सभी मंडल अध्यक्षों को निर्देशित किया और सभी शक्ति केंद्र पर बैठक करने का जरूरत बताई. साथ ही अपना बूथ पर सशक्त कमेटी बने इसके लिए दिशा निर्देश दिया. आगामी 5 अक्टूबर को झारखंड प्रदेश के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया. इसे भी पढ़ें :करम">https://lagatar.in/people-danced-to-the-beats-of-mandar-in-karam-parv-evening-function/">करम

पर्व संध्या समारोह में मांदर की थाप पर थिरके लोग

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र द्विवेदी, उमेंद्र यादव, राजीव रंजन तिवारी, जिला मंत्री ठाकुर प्रसाद महतो, महेंद्र सिंह, मधु लता कुमारी, विवेकानंद तिवारी, बजेंद्र पाठक, सुरेंद्र विश्वकर्मा, मुरारी यादव, विनोद तिवारी, उमेश कश्यप, उदय मेहता, अखिलेश तिवारी, बसंत प्रसाद, शिवलाल सिंह, राजेश्वर ठाकुर, बजरंग प्रसाद, कुमार कनिष्क, दिलीप यादव, बलजीत सोनी, अवध बिहारी गुप्ता, सोना किशोर यादव, कन्हाई प्रसाद, संध्याकार विश्वकर्मा, रामलाल दुबे, लक्ष्मण राम, संजय यादव, शशि रंजन दुबे, प्रेमानंद त्रिपाठी सहित सभी मंडल अध्यक्ष समेत की भाजपा नेता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :गुमला">https://lagatar.in/gumla-court-sentences-murder-accused-to-10-years/">गुमला

कोर्ट से हत्या के आरोपी को 10 साल की सजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही