Search

 
 
 

गढ़वा : स्वीप के तहत कार्यशाला का आयोजन

 
नैतिक मतदान समेत ईवीएम व वीवीपैट के बारे में दी गई जानकारी Garhwa: पिंडरा स्थित तेतरी चंद्रवंशी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के सभागार में स्वीप कोषांग ने कार्यशाला का आयोजन किया. मौके पर नैतिक मतदान एवं ईवीएम-वीवीपैट के संबंध में जागरूक किया गया. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. महेंद्र प्रताप यादव, अस्सिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राजेन्द्र प्रसाद यादव एवं विजय कुमार समेत कॉलेज में उपस्थित अन्य शिक्षकगण एवं अध्यनरत छात्र/छात्राओं तथा कर्मियों को ईवीएम वीवीपीएटी की पारदर्शिता के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई. सहायक परियोजना पदाधिकारी सिया जानकी सिंह, मास्टर ट्रेनर नितिन कुमार तिवारी एवं अमित कुमार शुक्ला ने बारी-बारी से उक्त विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की. सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया. मास्टर ट्रेनर ने डमी ईवीएम एवं वीवीपीएटी के माध्यम से इसकी कार्य प्रणाली की जानकारी दी और बताया कि कोई भी मतदाता ईवीएम के माध्यम से मतदान करते समय वीवीपीएटी मशीन पर रियल टाइम में दबाए गए बटन के सामने छपे चुनाव चिन्ह का मिलान कर सकता है. मतदान का यह प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है इसलिए किसी भी प्रकार की अफवाहों पर मतदाता ध्यान ना दें. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-incomplete-project-declared-complete-villagers-not-getting-drinking-water/">हजारीबाग

: अधूरी योजना को पूर्ण बता दिया, नहीं मिल रहा ग्रामीणों को पेयजल
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/06rc_m_137_06032024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

मतदान करने की अपील

वहीं एथिकल वोटिंग यानी नैतिक मतदान को लेकर डीआरडीए की सहायक परियोजना पदाधिकारी सिया जानकी सिंह ने बताया कि हमें अपने मौलिक अधिकारों का इस्तेमाल देश के विकास के लिए अवश्य करना चाहिए. हर एक वोट कीमती है, इसलिए मतदान के दिन अपने घरों से बाहर आयें और अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें. इसे भी पढ़ें-गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-four-day-cultural-festival-ends-with-laser-show/">गढ़वा

: लेजर शो के साथ चार दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का समापन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही