Search

 
 
 

गढ़वा : भवनाथपुर सीएचसी में 15 दिनों से एक्स-रे सुविधा बंद, मरीज परेशान

 
Bhavnathpur, Garhwa: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले पंद्रह दिनों से एक्स-रे सुविधा बंद होने के कारण मरीज बाहर में पैसा देकर एक्स-रे कराने को विवश हैं. बताते चलें कि ढाई माह पूर्व भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाखों रुपये का डिजिटल एक्स-रे मशीन लगाया गया था. लेकिन संबंधित मशीन सप्लायर के द्वारा लॉक कर दिए जाने के कारण पिछले पंद्रह दिनों से एक्स-रे मशीन बंद है. अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद गढ़वा सीएस अशोक कुमार ने मामले को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर मशीन को अविलंब चालू कराने की बात कही थी. इस संबंध में ऑपरेटर दिलीप कुमार ने बताया कि मशीन को ऊपर से ही लॉक कर दिया गया है, इसलिए एक्स-रे मशीन बंद है. उन्होंने बताया कि रोजाना अस्पताल में दस से पंद्रह मरीजों का एक्स-रे होता था. अस्पताल के प्रभारी डॉ रंजन कुमार दास ने कहा कि पिछले पंद्रह दिनों से मशीन को लॉक कर दिया गया है, इसे लेकर वरीय पदाधिकारी को पत्राचार किया गया है. इस संबंध में पूछे जाने पर सीएस अशोक सिंह ने कहा कि सूचना प्राप्त करने के बाद संबंधित विभाग को पत्राचार करते हुए अविलंब मशीन चालू कराने को लेकर पत्राचार किया गया है. टेकनीकल फॉल्ट हुआ है जल्द चालू कराया जाएगा. इसे भी पढ़ें-क्रिकेट">https://lagatar.in/cricket-jurel-gill-make-india-win-ranchi-test-capture-the-series/">क्रिकेट

: जुरेल-गिल ने भारत को जिताया रांची टेस्ट, सीरीज पर कब्जा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही