Search

 
 
 

गढ़वा : युवक पर नाबालिग लड़की को भगाने का आरोप, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

 
Garwha  : बंशीधर नगर के बिसनपुर से एक युवक शाहिल खलीफा को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है. युवक पर दिल्ली से एक नाबालिग लड़की को भगाने का आरोप है. साथ ही पुलिस ने लड़की को भी बरामद कर लिया है. गुरुवार को नगर उंटारी पुलिस के सहयोग से नगर उंटारी थानाक्षेत्र से बिसनपुर निवासी मकसूद खलीफा के पुत्र शाहिल खलीफा को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा. इसे भी पढ़ें- उभरती">https://lagatar.in/rising-archer-deepti-kumari-got-job-in-railways/">उभरती

तीरंदाज दीप्ति कुमारी को रेलवे में मिली नौकरी

दिल्ली में दर्जी का काम करता है शाहिल

बताया जा रहा है कि शाहिल के खिलाफ दिल्ली में बिहार के नालंदा जिले के एक नाबालिग लड़की के अपहरण करने का मामला दर्ज किया गया था. शाहिल दिल्ली में दर्जी का काम करता था. पास में रहने वाले बिहार के एक लड़की को लेकर कुछ दिन पूर्व फरार हो गया. जिसके बाद लड़की के परिजनों ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी. गुरुवार को नगर उंटारी पहुंचे दिल्ली पुलिस के 2 जवानों ने उसे लड़की के साथ बरामद कर लिया. दिल्ली पुलिस उसे लेकर अनुमंडलीय अस्पताल मेडिकल कराने पहुंची. दिल्ली पुलिस के जवानों ने बताया की लड़का और लड़की को दिल्ली ले जाया जायेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही