Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, यूट्यूब के लिए बना रहा था रील

Garhwa : पुलिस ने देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. शहर के ऊपरी लाइन पार्क के पास से उसकी गिरफ्तारी हुई है. युवक की पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र के उचरी मोहल्ला निवासी निजामुद्दीन अंसारी का पुत्र इसरार अंसारी के रूप में हुई है. एसडीपीओ अवध कुमार यादव ने बताया कि 8 अप्रैल को गुप्त सूचना मिली थी कि पारस महतो के घर के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है. सूचना के आधार पर थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की. उसके पास से एक देसी कट्टा, एक कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया है. इसे भी पढ़ें :हेमंत">https://lagatar.in/crime-naxalism-and-atrocities-on-women-increased-in-hemant-government-babulal-marandi/">हेमंत

सरकार में बढ़ा अपराध-नक्सलवाद और महिलाओं पर अत्याचार : बाबूलाल मरांडी

युवक का आपराधिक इतिहास नहीं- एसडीपीओ

उन्होंने बताया कि युवक का आपराधिक इतिहास नहीं है. वह यूट्यूब पर पोस्ट के लिए रील बना रहा था. उसी दौरान स्थानीय लोग उसे पिस्टल के साथ देखा और उसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उन्होंने कहा कि युवक के पास कट्टा कहां से आया इसकी जानकारी इकट्ठा कर रही है. प्रेसवार्ता के दौरान एसडीपीओ के अलावे पुलिस अवर निरीक्षक आशीष कुमार सिंह, समीम अंसारी, अरुण प्रकाश बैठा, शैलेंद्र कुमार सिंह, नंदलाल कुमार, राहुल कुमार मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-extensive-preparations-in-nirsa-for-the-martyrdom-day-celebrations-of-martyr-gurudas-chatterjee/">धनबाद

: शहीद गुरुदास चटर्जी के शहादत दिवस समारोह की निरसा में व्यापक तैयारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही