Search

 
 
 

गढ़वाः हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, दो देसी कट्टा और कारतूस बरामद

 
Garhwa: भवनाथपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर दो देशी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार युवक भवनाथपुर थाना क्षेत्र के सिंदुरिया निवासी आलोक साव है. श्रीबंशीधर नगर एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने सोमवार को इसकी जानकारी दी. बताया की लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, भयमुक्त एवं निष्पक्ष वातावरण में कराने को लेकर गढ़वा पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार भवनाथपुर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है. इस दौरान अलोक साव (30 वर्ष) को दो देशी लोडेड कट्टा और कुल पांच राउंड जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है. यह युवक चुनाव के दौरान उत्पात मचाना चाहता था. इसे भी पढ़ें-शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-22-apr-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।22 APR।।उलगुलान रैली में मारपीट, केस दर्ज।।बीजेपी की गीता कोड़ा ने किया नामांकन।।लातेहार में ट्रिपल मर्डर।।जमशेदपुरःगैंगस्टर अखिलेश सिंह बरी।।बिहारःबेकाबू ट्रक ने चार को रौंदा।।बीजेपी के झूठ का अंत नजदीक-राहुल।।समेत कई अहम खबरें।।
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही