Search

 
 
 

गढ़वाः ट्रेन से कटकर युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

परिजनों ने बताया कि रविवार की सुबह पुरुषोत्तम घर से निकला था. करीब 10:30 बजे किसी ने उन्हें घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वे लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी.
 

Garhwa : गढ़वा थाना क्षेत्र के सीदे कला गांव के समीप ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गयी. घटना रविवार की है. मृतक की पहचान सीदे कला गांव के जनार्दन दीक्षित के पुत्र पुरुषोत्तम दीक्षित (30 वर्ष) के रूप में हुई. घटना कैसे हुई, इसकी जानकारी परिजनों को नहीं है.


परिजनों ने बताया कि रविवार की सुबह पुरुषोत्तम घर से निकला था. करीब 10:30 बजे किसी ने उन्हें घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वे लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही