Search

 
 
 

गढ़वा : कांडी में करंट लगने से युवक की मौत

 
Garhwa : गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र के बलिहारी गांव के बुनियाद बिगहा टोला निवासी मुकेश यादव 26 वर्ष सेंटरिंग के दौरान करंट की चपेट में आ गया. हादसे में उसकी मौत हो गई. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मुकेश यादव गांव में ही नया घर में सेंट्रिंग करने का काम कर रहा था. घर के पास से ही बिजली का तार गुजरा है, जिसमें वह अचानक सट गया. करंट लगने की वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. गंभीर हालत में मुखिया प्रत्याशी दुर्गा देवी ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. मुखिया प्रत्याशी दुर्गा देवी ने एंबुलेंस की व्यवस्था कर शव को उसके घर भिजवाया. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-nia-team-reached-plfi-supremo-dinesh-gop-with-a-peg-to-recover-weapons/">BREAKING

: हथियार बरामद करने PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप को खूंटी लेकर पहुंची एनआईए की टीम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही