Search

गढ़वा : सड़क हादसे में युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने वाहनों को किया क्षतिग्रस्त

Garhwa : जिला मुख्यालय के शाहपुर रोड पर हूर मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक का मौत हो गयी. मृतक की पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी असरुदुद्दीन खान का पुत्र असलम खान के रूप में हुई. असलम खान अपनी मोटरसाइकिल से गढ़वा से घर जा रहा था. इस दौरान एक तेल टैंकर ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया. इसमें असलम खान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि टैंकर चालक गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने गढ़वा-शाहपुर रोड को पांच घंटे तक जाम रखा और कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया. इसे भी पढ़ें :रेल">https://lagatar.in/opposition-demands-resignation-from-railway-minister-ashwini-vaishnav-gives-this-answer/">रेल

मंत्री से विपक्ष ने मांगा इस्तीफा, अश्विनी वैष्णव ने दिया यह जवाब
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/jjjj-4.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग

आक्रोशित लोगों ने गढ़वा-शाहपुर सड़क और बाईपास सड़क को जाम कर दिया. प्रदर्शनकारी टैंकर चालक को गिरफ्तार करने, मृतक के परिजनों को सरकारी नौकरी देने समेत कई मांगों पर अड़े हुए थे. मौके पर गढ़वा के बीडीओ कुमुद कुमार झा एवं गढ़वा थाना प्रभारी केके साहू पहुंचे. 50 हजार नगद, अंबेडकर आवास सहित पारिवारिक लाभ दिए जाने की घोषणा की गई, इसके बाद जाम हटाया गया. यूपी की एक कार को आक्रोशित लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया और कार में बैठे लोगों के साथ मारपीट की. घटना में 2 लोगों को गंभीर चोट आई है. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है. वहीं तेल टैंकर और एक ट्रक को लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया. इसे भी पढ़ें :ऑस्ट्रेलियाई">https://lagatar.in/australian-opener-david-warner-hints-at-retirement-from-test-cricket/">ऑस्ट्रेलियाई

ओपर डेविड वार्नर ने किया टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने का इशारा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//