Search

 
 
 

गढ़वा : युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

 
Garhwa : बेलचापा गांव के रेलवे क्रॉसिंग के पास अपराधियों ने युवक को गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक गढ़वा थाना क्षेत्र के मध्य पंचायत के खजूरी गांव निवासी यासीन खान का पुत्र शाहबाज खान है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि वह अपनी बहन को छोड़ने संग्रहे गांव गया हुआ था. वापस घर लौटने के क्रम में घात लगाकर बैठे अज्ञात अपराधियों ने शाहबाज खान को कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी. शव को झाड़ी में फेंक दिया गया. इसे भी पढ़ें-हत्यारोपी">https://lagatar.in/the-killers-were-leading-the-movement-of-tana-bhagat/">हत्यारोपी

कर रहे थे टाना भगतों के आंदोलन का नेतृत्व

हमलावर को गिरफ्तार करने की मांग

ग्रामीणों ने शव की सूचना गढ़वा पुलिस को दी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जामकर प्रदर्शन किया. पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे मानने को तैयार नही थे. प्रदर्शनकारी हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. युवक की हत्या क्यों हुई इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं है. फिलहाल पुलिस मामले को छानबीन कर रही है. इसे भी पढ़ें-देवघर">https://lagatar.in/deoghar-agriculture-minister-badal-patralekh-started-the-government-program-at-your-door/">देवघर

: कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने की सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही