Search

 
 
 

गढ़वा : रामनवमी पर युवा शक्ति संघ करेगा भंडारा, यूपी के कारीगर बनाएंगे प्रसाद

 
Garhwa:  युवा शक्ति संघ (भंडारा समिति) की आवश्यक बैठक सोमवार को शंकर प्रसाद केशरी के प्रतिष्ठान में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से रामनवमी महोत्सव के लिए सन्नी केशरी को अध्यक्ष बनाया गया. सन्नी केशरी के नेतृत्व में इस वर्ष विशाल भव्य भंडारा का आयोजन शहर के रंका मोड़ पर किया जाएगा. इस संबंध में सन्नी ने बताया कि इस बार गढ़वा जिले के सभी रामभक्तों के लिए विशेष प्रसाद की व्यवस्था की जा रही है. विशेष प्रसाद उत्तर प्रदेश के कारीगरों के द्वारा बनाया जाएगा. बैठक की अध्यक्षता दिलीप कुमार गुप्ता तथा संचालन गोपाल कुमार गुप्ता ने किया. मौके पर जितेंद्र कुमार, रजनीश कुमार पटवा, सुमित कुमार कश्यप, मिंटू मद्धेशिया, रविन्द्र कुमार गुप्ता, शंकर प्रसाद केशरी, बबलू केशरी, अभिषेक कुमार केशरी आदि लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-लोकसभा">https://lagatar.in/there-will-be-holiday-on-the-day-of-lok-sabha-and-gandey-by-elections/">लोकसभा

और गांडेय उपचुनाव के दिन रहेगी छुट्टी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही