Search

 
 
 

गढ़वाः जोनल आईजी और एसपी ने किया बूढ़ा पहाड़ का दौरा

 
Garhwa: पलामू जोन के आईजी राजकुमार लकड़ा और एसपी दीपक पांडेय ने गुरुवार को बूढापहाड़ का दौरा किया. इस दौरान इन्होंने ज्वाइंट टास्क फोर्स की भी जानकारी ली. उन्होंने कहा कि बूढ़ापहाड़ के इलाके में नया थाना खोला जाएगा. बूढ़ापहाड़ से सटे बड़गड़ के इलाके में यह थाना खोले जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है.

नक्सल अभियान की समीक्षा और जवानों का हौसला बढ़ाया

आईजी और एसपी ने नक्सल अभियान की समीक्षा की और जवानों का हौसला बढ़ाया. सबसे पहले आईजी बूढापहाड़ गए, वहां उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की. उसके बाद आईजी छत्तीसगढ़ के पुंदाग स्थित सीआरपीएफ कैंप गए. पुंदाग में झारखंड और छत्तीसगढ़ की सीआरपीएफ की कंपनी तैनात हैं. बूढ़ापहाड़ के पुंदाग पिकेट को ज्वाइंट टास्क फोर्स बनाया गया है, जहां से छत्तीसगढ़ और झारखंड के इलाके में अभियान चलाया जाता है. गढ़वा एसपी दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि आने वाले दिनों में काफी बदलाव होने वाला है. लोगों की परेशानी को दूर किया जा रहा है. दरसअल बूढ़ापहाड़ और उसके आस पास एक दर्जन के करीब सुरक्षाबलों के कैंप स्थापित किए गए हैं. यहां कभी माओवादियों के ट्रेनिंग कैंप हुआ करते थे. अगस्त सितंबर 2022 से इलाके में माओवादियों के खिलाफ अभियान शुरू की गयी थी. सुरक्षाबलों के अभियान के बाद माओवादियों को इलाके को छोड़ कर भागना पड़ा. अब बूढापहाड़ पर सुरक्षाबलों का कब्जा है. इसे भी पढ़ें- सैयद">https://lagatar.in/syed-mushtaq-ali-trophy-five-scores-of-more-than-200-were-made-in-four-matches-in-ranchi-saurashtra-andhra-gujarat-and-punjab-won-the-matches/">सैयद

मुश्ताक अली ट्रॉफी : रांची में चार मुकाबलों में बने पांच 200 से अधिक के स्कोर, सौराष्ट्र, आंध्र, गुजरात और पंजाब ने जीते मुकाबले
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही