Search

 
 
 

नवरात्र पर धनबाद से जम्मू के लिए गरीब रथ स्पेशल ट्रेन

 
Dhanbad : नवरात्र पर धनबाद से वैष्णोदेवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है. धनबाद से वाया दिल्ली जम्मू के लिए प्रत्येक मंगलवार को गरीब रथ स्पेशल ट्रेन चलेगी. यह ट्रेन 26 नवंबर तक चलेगी. वापसी में जम्मूतवी से दो अक्टूबर से 27 नवंबर तक चलेगी. दोनों ओर से टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है. ट्रेन का ठहराव गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड व कोडरमा में भी होगा. थर्ड एसी के 20 कोच के साथ दो दिव्यांग फ्रेंडली वातानुकूलित कोच भी जुड़ेंगे. गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी आन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, प्रयागराज, गोविंदपुरी, टुंडला, दिल्ली, सोनीपत, पानीपत, अंबाला कैंट, सरहिंद, लुधियाना, जालंधर कैंट व पठानकोट कैंट में ट्रेन का ठहराव होगा. धनबाद-जम्मूतवी गरीब रथ स्पेशल ट्रेन रांची-नई दिल्ली गरीब रथ की रैक से चलेगी. रांची-नई दिल्ली गरीब रथ की एलएचबी रैक के साथ चलने से पुरानी रैक धनबाद की झोली में आ गई है. रेलवे ने इस ट्रेन को धनबाद से उधमपुर तक चलाने का प्रस्ताव भेजा था. फिलहाल धनबाद से वाया दिल्ली जम्मू तक चलाने की अनुमति मिली है. यात्रियों का रिस्पांस अच्छा रहा तो धनबाद से नियमित चलाने की अनुमति मिल सकती है. ट्रेन नंबर 03309 धनबाद-जम्मूतवी स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को धनबाद से सुबह 10 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 9:00 बजे दिल्ली व रात 9:30 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन नंबर 03310 जम्मूतवी-धनबाद गरीब रथ स्पेशल प्रत्येक बुधवार को जम्मूतवी से रात 11:30 बजे खुलेगी शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे धनबाद पहुंचेगी. यह भी पढ़ें : महिला">https://lagatar.in/womens-hockey-championship-jharkhand-punjab-arunachal-pradesh-maharashtra-and-karnataka-won-their-matches/">महिला

हॉकी चैंपियनशिप  :  झारखंड, पंजाब, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक ने जीते अपने मैच
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही