Search

लोकसभा चुनाव में गैरी कास्परोव की इंट्री, तंज कसा, शतरंज का चैंपियन बनने से पहले राहुल को रायबरेली सीट से जीतना चाहिए...

New Delhi/Moscow : भारत के लोकसभा चुनाव में अब विश्वप्रसिद्ध शतरंज खिलाड़ी वर्ल्ड चैंपियन गैरी कास्परोव की इंट्री हो गयी है. रायबरेली और वायनाड सीट से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार राहुल गांधी पर तंज कसा है. रूसी ग्रैंडमास्टर गैरी कास्परोव ने कहा कि शतरंज का चैंपियन बनने से पहले आपको(राहुल)रायबरेली सीट से जीतना चाहिए.">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पोस्ट में राहुल की शतरंज खेलते हुए एक फोटो डाली गयी थी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/satranj.gif"

alt="" width="600" height="409" /> शुक्रवार की रात कास्परोव की पोस्ट एक ट्वीट के जवाब में सामने आयी, जिसमें एक यूजर ने लिखा कि यह राहत की बात है कि रूसी ग्रैंडमास्टर कास्परोव और शतरंज के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद जल्दी रिटायर हो गये. आगे लिखा कि उन्हें हमारे समय की सबसे बड़ी शतरंज प्रतिभा का सामना नहीं करना पड़ा. इस पोस्ट में राहुल गांधी की शतरंज खेलते हुए एक फोटो डाली गयी थी. इसका जवाब कास्परोव ने दिया. लिखा कि यह परंपरा रही है कि चुनौती देने से पहले आपको पहले रायबरेली से जीतना चाहिए! इस क्रम में उन्होंने अभिनेता रणवीर शौरी के उस ट्वीट का भी जवाब दिया, जिसमें शौरी ने राहुल गांधी का एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा था...अच्छा है... लेकिन क्या आप इस कदम को संभाल सकते हैं?

मेरा छोटा सा मजाक भारतीय राजनीति में वकालत के लिए बेकार नहीं जायेगा!

कास्परोव ने लिखा, मुझे बहुत उम्मीद है कि मेरा छोटा सा मजाक भारतीय राजनीति में वकालत के लिए बेकार नहीं जायेगा! राजनेता मेरे प्रिय खेल में दखल दे रहे हैं जान लें कि रायबरेली से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा किरायबरेली से राहुल गांधी को मैदान में उतारने के पार्टी के कदम ने भाजपा को भ्रमित कर दिया है. राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने की खबर पर कई लोगों की कई राय हैं.

याद रखें ,वह राजनीति और शतरंज के अनुभवी खिलाड़ी हैं

जयराम रमेश  ने लिखा, याद रखें वह राजनीति और शतरंज के अनुभवी खिलाड़ी हैं. लिखा कि पार्टी नेतृत्व बहुत चर्चा के बाद और एक बड़ी रणनीति के तहत अपने फैसले लेता है. इस एक फैसले ने भाजपा, उसके समर्थकों और उसके चाटुकारों को भ्रमित कर दिया है. दो दिन पूर्व राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने शतरंज के खेल की तुलना राजनीति से करते हुए बताया था कि उन्होंने पहली बार शतरंज तब खेला था जब वह सात साल के थे. उस व्यक्ति को हराया था, जिसने उन्हें खेल के नियम सिखाये थे. राहुल गांधी ने यह भी कहा था कि उनके पसंदीदा शतरंज खिलाड़ियों में गैरी कास्परोव भी थे.   [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//