Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, चुटिया इलाके से 250 से अधिक सिलेंडर बरामद

जिले के चुटिया इलाके में दो जगहों पर गैस की कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने छापेमारी की. यह छापेमारी साईं कॉलोनी और पावर हाउस इलाके में की गयी.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  जिले के चुटिया इलाके में दो जगहों पर गैस की कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने छापेमारी की. यह छापेमारी साईं कॉलोनी और पावर हाउस इलाके में की गयी. छापेमारी के दौरान एक गोदाम में छिपाकर रखे करीब 250 से अधिक गैस सिलेंडर बरामद हुए, जिसे पुलिस की टीम ने जब्त कर लिया.

Uploaded Image

जानकारी के अनुसार, गोदाम में अवैध तरीके से गैस सिलेंडर को स्टॉक किया गया था और ब्लैक में ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा था. मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने छापेमारी की तो गैस सिलेंडर की कालाबाजारी व जमाखोरी का खुलासा हुआ. 

 Uploaded Image

 

सिटी डीएसपी ने बताया कि सूचना मिली थी कि चुटिया इलाके में अवैध तरीके से गैस की कालाबाजारी हो रही है, जिसके बाद छापेमारी की गई. इस गिरोह में कौन-कौन शामिल हैं, इसका पता लगाया जा रहा है. इस मामले में जो भी संलिप्त होंगे, उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही