Search

 
 
 

रांची में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का खुलासा, 265 सिलेंडर जब्त

रसोई गैस की कालाबाजारी और अवैध रीफिलिंग के खिलाफ जिला प्रशासन ने संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है.
 

Ranchi:  रसोई गैस की कालाबाजारी और अवैध रीफिलिंग के खिलाफ जिला प्रशासन ने संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है. डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में चुटिया थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया.  इस दौरान कुल 265 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त किए गए.


जानकारी के अनुसार, प्रशासन को लगातार शिकायत मिल रही थी कि क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की जमाखोरी कर उन्हें छोटे सिलेंडरों में अवैध रूप से रीफिल कर ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की.

 

इस उत्तम कुमार साहु के परिसर से 10 सिलेंडर के साथ रीफिलिंग उपकरण बरामद किए गए. वहीं साई कॉलोनी स्थित अमन सिंह के किराए के मकान से करीब 85 सिलेंडर और  अवैध भंडारण के साक्ष्य मिले.


इसी क्रम में शारदा कॉलोनी के एक अन्य ठिकाने से लगभग 110 सिलेंडर जब्त किए गए. तीनों जगहों से रीफिलिंग पाइप, कनेक्शन और अन्य उपकरण भी बरामद हुए. जब्त सभी सिलेंडरों को विधिवत सूची बनाकर गैस एजेंसी के सुपुर्द कर दिया गया है.

 


इस मामले में चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 एवं एलपीजी आदेश, 2000 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि केवल अधिकृत एजेंसियों से ही गैस लें और किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत दें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही