Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बरही के 43 आंगनबाड़ी केंद्रों पर अब तक नहीं पहुंचे गैस सिलेंडर, धुएं में खाना बनाने को मजबूर सेविकाएं

Jaideep Sinha Barhi/ hazaribagh : हजारीबाग जिले के बरही प्रखंड में 129 आंगनबाड़ी केंद्र चल रहे हैं. प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र में घरेलू गैस की आपूर्ति का प्रावधान है. विभाग द्वारा बरही स्थित तिरुपति भारत गैस एजेंसी, गौरियाकरमा स्थित कुमार एचपी गैस और गुड़ियों स्थित श्री गोविंद गैस एजेंसी को 43-43 सेंटरों पर गैस सिलेंडर के कनेक्शन देने थे.जिसमें तिरुपति और कुमार एजेंसी के द्वारा नियमित रूप से सभी सेंटर पर सिलेंडर एवं गैस आपूर्ति किये जा रहे हैं. परंतु श्री गोविंद गैस एजेंसी द्वारा अभी भी 43 केंद्रों पर गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं की गई है.जिसके कारण आंगनबाड़ी सेविकाओं को लकड़ी या गोइठा में खाना बनाना पड़ रहा है. सेविकाएं धुएं में खाना बनाने को मजबूर हैं. इसे भी पढ़ें - हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-ajpta-objected-to-the-list-published-for-rationalization/">हजारीबाग

: रेशनलाइजेशन के लिए प्रकाशित सूची पर अजप्टा ने जताई आपत्ति

एजेंसी ने नहीं किया है अब तक सप्लाई

इस संबंध में सीडीपीओ नीलू कुमारी के बताया कि उक्त गैस एजेंसी का भुगतान का समस्या है, इस कारण सिलेंडर आपूर्ति नहीं किया गया है. इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को भी कई बार दी गई है. परंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. जबकि मिली जानकारी के अनुसार भुगतान जिला कार्यालय से किया जा चुका है. बता दें कि जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा विगत 22 दिसंबर 2022 को बैठक बुलाई गई थी, जिसमे उक्त एजेंसी संचालक उपस्थित नहीं हुए थे. वहीं एजेंसी संचालक गोविंद राणा से उनका पक्ष जानने के लिए उनके मोबाइल नंबर पर फोन कर बात करने का प्रयास किया गया, परंतु उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया. बता दें कि मामले को लेकर विगत वर्ष जनप्रतिनिधियों एवं और समाजसेवियों ने सीडीपीओ और बीडीओ को लिखित शिकायत दी गई थी, बावजूद इस दिशा में कोई सफल प्रयास नहीं हुआ. इसे भी पढ़ें - मिड">https://lagatar.in/teacher-in-a-rush-to-feed-mid-day-meal-going-door-to-door-looking-for-children/">मिड

डे मील खिलाने को लेकर ऊहापोह में शिक्षक, घर-घर जाकर बच्चों की हो रही तलाश [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही