Search

 
 
 

पारादीप से काठमांडू जा रहा गैस टैंकर रामगढ़ घाटी में दुर्घटनाग्रस्त

 
Ranchi/Ramgarh : पारादीप से काठमांडू जा रहा गैस टैंकर रामगढ़ घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह घटना शुक्रवार की सुबह हुई है. रामगढ़ चुट्टूपालु घाटी के गड़के मोड़ के पास एलपीजी गैस से लदा एक टैंकर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया, जिससे रांची पटना मुख्य मार्ग एनएच 33 पूरी तरह जाम हो गया. घटना की सूचना पाकर रामगढ़ पुलिस पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंची और  हाइड्रा और क्रेन के साथ-साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाकर एलपीजी गैस से भरे टैंकर को उठाया.

एलपीजी गैस टैंकर से गैस नहीं हुई लीक

एलपीजी गैस टैंकर से कोई गैस लीक नहीं हुई और किसी को किसी तरह का नुकसान भी नहीं हुआ है. गैस टैंकर के चालक ने बताया कि घाटी के ऊपर रुककर उसने चाय पी और फिर उसने टैंकर को बाहर निकाला. घाटी में उसने देखा कि आगे एक ट्रेलर खराब हो गया है. वहां से पार करने के दौरान पीछे से रेलवे स्लैब लदे एक खुले ट्रेलर ने उसे साइड से जोरदार टक्कर मार दी और हजारीबाग की ओर भाग गया. इस टक्कर से वह अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकरा गया. टैंकर को नियंत्रित करने का काफी प्रयास किया, लेकिन टैंकर डिवाइडर के ऊपर चढ़कर सड़क के बीचों बीच चला गया और पलट गया.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही