Search

 
 
 

झारखंड-ओडिशा बॉर्डर पर 27 इनामी नक्सलियों का जमावड़ा, कभी भी दे सकते बड़ी घटना को अंजाम, सुरक्षा एजेंसी का अलर्ट

 
Saurav Singh Ranchi :  झारखंड-ओडिशा बॉर्डर पर 27 इनामी नक्सलियों का जमावड़ा लगा है. ये नक्सली कभी भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं. छत्तीसगढ़, बंगाल और बिहार की तुलना में झारखंड और ओडिशा के बॉर्डर में बड़े नक्सली जुटे हैं. झारखंड और छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर 16, बिहार और झारखंड बॉर्डर पर 19 और ओडिशा और झारखंड बॉर्डर पर एक करोड़ के तीन इनामी नक्सली समेत 27 बड़े नक्सली सक्रिय हैं. इन नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाने में सुरक्षाबलों की 86 कंपनियां लगी हुई है. (पढ़ें, स्वास्थ्य">https://lagatar.in/panki-after-the-death-of-health-assistant-angry-people-blocked-sagalim-main-road/">स्वास्थ्य

सहिया मौत मामला : आक्रोशितों ने पांकी सगालीम मुख्य पथ को किया जाम, थाना प्रभारी-मजिस्ट्रेट पहुंचे)

 झारखंड -ओडिशा बॉर्डर पर 27 बड़े नक्सली सक्रिय

ओडिशा और झारखंड बॉर्डर पर एक करोड़ के तीन इनामी नक्सली समेत 27 बड़े नक्सली सक्रिय हैं. इसमें  मिसिर बेसरा, पतिराम मांझी, असीम मंडल, चमन, संतोष, अजय महतो, अनमोल दा, बेला सरकार, रामप्रसाद मारड़ी, अमित मुंडा, गुलशन मुंडा, संतोष महतो, भवानी, मदन महतो, मेहनत, कांडे होगहांगा, जयंती, सालुका कायम, प्रभात मुंडा, रवि सिंह सरदार, नयनतारा, अमोज मोदक, सागेन अंगारिया, सुलेमान हांसदा, राहुल चंपिया, बबलू और गौरी शामिल हैं.

झारखंड-बिहार बॉर्डर पर 19 नक्सली सक्रिय

बिहार और झारखंड बॉर्डर पर प्रयाग मांझी, रघुनाथ हेंब्रम, प्रवेश, रणविजय महतो, अनुज महतो, मनोहर गंझू, नितेश यादव, साहेबराम मांझी, रामदयाल महतो, विवेक यादव, संजय यादव, सीताराम रजवार, बिरसेन गंझू, कुंवर मांझी, लक्ष्मण राय, पवन मांझी और बबलू राम सक्रिय हैं.

झारखंड-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर 16 नक्सली सक्रिय

झारखंड और छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर छोटू खेरवार, रविंद्र गंझू, मृत्युंजय, कुंदन खेरवार, रंथु उरांव, अघ्नू गंझू, मनीष यादव, नेशनल भोक्ता, अनिल तुरी, राजू भुइयां, पंकज कोरवा, सुखलाल भुइया, प्रदीप खेरवार, गुलशन उरांव, अमृत और पांचा उरांव सक्रिय हैं.

झारखंड-बिहार  बॉर्डर पर सबसे अधिक सुरक्षाबल तैनात

झारखंड-बिहार बॉर्डर पर सबसे अधिक 44 सुरक्षाबलों की कंपनियां तैनात हैं, जिनमें सीआरपीएफ के 11, जैप के 24 आईआरबी के 3, एसएसबी के 4 और सैप की 2 कंपनियां शामिल है. झारखंड बंगाल बॉर्डर पर सुरक्षाबलों की पांच कंपनियां तैनात है, जिनमें सीआरपीएफ 1, जैप 1 और सैप की 3 कंपनियां शामिल है. झारखंड-ओडिशा बॉर्डर पर सुरक्षाबलों की 18 कंपनियां तैनात है, जिनमें सीआरपीएफ 9, जैप 5, आईआरबी 2 और  सैप की 2 कंपनियां शामिल हैं. इसके अलावा झारखंड- छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर सुरक्षाबलों की 19 कंपनियां तैनात हैं, जिनमें सीआरपीएफ के 10, जैप के 8 और आईआरबी की 1 कंपनियां शामिल है. इसे भी पढ़ें : असिस्टेंट">https://lagatar.in/hc-directs-jpsc-to-release-revised-results-by-excluding-186-people-from-the-assistant-town-planner-appointment-process/">असिस्टेंट

टाउन प्लानर नियुक्ति मामला : HC का JPSC को निर्देश, 186 अभ्यर्थियों को बाहर कर रिवाइज रिजल्ट करें जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही