Search

 
 
 

गौतम अडानी ने पत्नी के साथ पुरी में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की पूजा-अर्चना की

श्री अडानी अपनी पत्नी प्रीति अडानी ने इस्कॉन किचन पुरी में लोगों को बीच भोजन वितरित किया. उन्होंने कहा कि  मुझे भगवान जगन्नाथ जी से सब कुछ मिला है, मेरे पास कुछ भी नहीं था, और लोगों की कृपा से, भगवान के आशीर्वाद से, आज मेरे पास सब कुछ है.
 

Puri : अडानी ग्रुप के चेयरपर्सन गौतम अडानी ने अपने परिवार के साथ मिलकर ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की पूजा-अर्चना की.  श्री अडानी ने  पत्नी प्रीति अडानी के साथ  इस्कॉन किचन पुरी में लोगों के  बीच भोजन वितरित किया.

 

 

 

 

 

 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि  मुझे भगवान जगन्नाथ जी से सब कुछ मिला है, मेरे पास कुछ भी नहीं था. लोगों की कृपा से, भगवान के आशीर्वाद से, आज मेरे पास सब कुछ है.  गौतम अडानी ने कहा कि देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए, ओडिशा के विकास के लिए पूजा की.

 

गौतम अडानी ने कहा कि मैंने भगवान से प्रार्थना की कि हमारा देश आगे बढ़ता रहे और सभी लोगों को इसका फल मिले. जान लें कि अडानी समूह ने 26 जून से पुरी धाम में प्रसाद सेवा  की शुरुआत की है. यह 8 जुलाई तक रथ यात्रा के संपन्न होने तक चलेगी.  

 

अडानी परिवार द्वारा चलाया जा रहा सेवा अभियान पुरी जिला प्रशासन, ISKCON और स्थानीय सिविल सोसाइटी संगठनों के साथ मिलकर चलाया जा रहा है. गौतम अडानी ने इससे पूर्व प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान भी ऐसा ही सेवा कार्य किया था. वहां उन्होंने धार्मिक संस्थाओं और स्थानीय निकायों के साथ मिलकर भोजन वितरण किया था.  
 

सेवा कार्य के अलावा अडानी समूह ने यहां सफाई कर्मचारियों को फ्लोरेसेंट जैकेट्स, वॉलंटियर्स को टी-शर्ट और सुरक्षा बलों व श्रद्धालुओं के बीच रेनकोट, कैप और छतरियां वितरित की हैं. पुरी बीच लाइफगार्ड महासंघ के साथ मिलकर लाइफगार्ड्स को  लॉजिस्टिक सपोर्ट दिया गया है,  जिससे समुद्र तट पर आने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो. 
 

गौतम अडानी ने यहां कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में पहली बार हमने सेवा साधना की कोशिश की थी. उन्होंने कहा कि  भगवान जगन्नाथ पुरी की भव्य रथ यात्रा में हमने इसे और आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है. उन्होंने कही कि पुरी की प्रशासनिक टीम, ओडिशा सरकार, सफाई कर्मचारी और सुरक्षा बलों ने मिल कर  रथ यात्रा का शानदार आयोजन किया है.  गौतम अडानी ने इसके लिए सभी का धन्यवाद दिया. 


 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही