Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गौतम अडानी हो गये पाक साफ, सभी आपराधिक आरोप खारिज, अमेरिकी न्याय विभाग का फैसला

अमेरिकी न्याय विभाग के आदेश से गौतम अडानी के खिलाफ न्यूयॉर्क में चल रहा प्रतिभूति व  धोखाधड़ी मामला पूरी तरह से समाप्त हो गया है.अहम बात यह है कि सभी  मामले स्थायी रूप से वापस ले लिये गये हैं.
Advertisement
Advertisement

 Mumbai : अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के लिए अमेरिका से बहुत बड़ी खुशखबरी आयी है. खबर यह है कि अमेरिकी न्याय विभाग ने अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी, उनके भतीजे सागर अडानी के खिलाफ सभी आपराधिक आरोप वापस ले लिये हैं.

 

अमेरिकी न्याय विभाग के आदेश से गौतम अडानी के खिलाफ न्यूयॉर्क में चल रहा प्रतिभूति व  धोखाधड़ी मामला पूरी तरह से समाप्त हो गया है.अहम बात यह है कि सभी  मामले स्थायी रूप से वापस ले लिये गये हैं.

 

दरअसल अमेरिकी अभियोजकों ने अदालत में प्रस्तुत किये गये दस्तावेज में कहा कि वे अब इन आरोपों को आगे बढ़ाने में सक्षम नहीं हैं.  

 

जानकारी के अनुसार अमेरिकी अभियोजकों ने ईस्टर्न न्यूयॉर्क के कोर्ट  में कहा कि उन्होंने अडानी मामले में रिव्यू करने के बाद अभियोजन विवेक के तहत फैसला लिया है कि वे इन आपराधिक आरोपों पर अब आगे नहीं बढ़ेंगे.

 

अमेरिकी अभियोजकों की बात सुनने के बाद  अदालत ने आदेश जारी करते हुए सभी आरोपों को स्थायी रूप से खारिज कर दिया. अब यह मामला दोबारा नहीं खोला जा सकेगा.

 

यह फैसला इसलिए अहम करार दिया जा रहा है क्योंकि पिछले सप्ताह अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (एसईसी) ने सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट्स से जुड़े निवेशक खुलासों के मामले में सिविल आरोपों का निपटारा किया था.

 

दरअसल  इस मामले में बिना किसी गलती को स्वीकार या अस्वीकार किये गौतम अदानी ने 60 लाख डॉलर और सागर अदानी ने 120 लाख डॉलर का भुगतान करने पर सहमति जताई थी.

 

इतना ही नहीं, अमेरिकी वित्त विभाग के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (ओएफएसी) ने भी आगे बढ़ कर ईरान से जुड़े प्रतिबंधों के उल्लंघन मामले में अदानी ग्रुप के साथ 27.5 करोड़ डॉलर के समझौते पर मुहर लगाई.  

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करे 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही