Search

 
 
 

गौतम अडानी ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को गलत ठहराया, बदनाम करने की साजिश बतायी

 
NewDelhi :  अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने आज मंगलवार को वीडियो संदेश जारी कर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट गलत ठहराया है. उन्होंने हिंडनबर्ग रिसर्च सेंटर पर समूह को बदनाम करना का आरोप लगाया है. अडानी ने एजीएम में कहा कि इस साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने रिपोर्ट उस समय प्रकाशित की, जब समूह भारत के इतिहास में सबसे बड़ा एफपीओ लाने की योजना बना रहा था. `रिपोर्ट गलत सूचना और बेबुनियाद आरोपों को मिलाकर तैयार की गयी थी, जिनमें से ज्यादातर आरोप 2004 से 2015 तक के थे. (पढ़ें, लातेहार">https://lagatar.in/latehar-on-july-25-the-mining-department-will-auction-the-seized-vehicles/">लातेहार

: 25 जुलाई को जब्त वाहनों की नीलामी करेगा खनन विभाग)

निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए कंपनी ने एफपीओ के पैसे वापस किये

अडाणी ने आगे कहा कि उन सभी आरोपों का निपटारा उस समय उपयुक्त अधिकारियों ने किया था. यह रिपोर्ट जानबूझकर और दुर्भावना के साथ तैयार की गयी थी. इसका मकसद हमारी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना और हमारे शेयरों की कीमतों में अल्पकालिक गिरावट से मुनाफा कमाना था. आगे कहा कि इस रिपोर्ट के बाद भी समूह के एफपीओ को पूरा अभिदान मिल गया था. लेकिन निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए कंपनी ने सभी के पैसे वापस करने का फैसला किया गया. गौतम अडानी ने एजीएम में कहा कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का ग्रुप ने तुरंत व्यापक खंडन जारी किया. लेकिन निहित स्वार्थों के चलते कुछ लोगों ने शॉर्ट-सेलर के दावों से फायदा उठाने की कोशिश की. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-termed-the-meeting-of-opposition-parties-as-a-conference-of-casteists-familyists-corrupt/">पीएम

मोदी ने विपक्षी दलों की बैठक को जातिवादियों, परिवारवादियों, भ्रष्टाचारियों का सम्मेलन करार दिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही