Search

 
 
 

गौतम अडानी की सैलरी इंडस्ट्री के अन्य दिग्गजों से काफी कम, वित्त वर्ष 2023-24 में 9.26 करोड़ मिला वेतन

 
NewDelhi :   भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति और अडानी ग्रुप के चेयरमैन वित्त वर्ष 2023-24 में 9.26 करोड़ का वेतन (पारिश्रमिक) मिला है. अडानी ग्रुप की 10 लिस्टेड कंपनियों की एनुअल रिपोर्ट के अनुसार, बंदरगाह से ऊर्जा क्षेत्र में कार्यरत ग्रुप की 10 में से केवल दो फर्मों से अडानी ने वेतन लिया है. प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) ने 2023-24 में अडानी को 2.19 करोड़ वेतन दिया है. वहीं एईएल से अडानी ग्रुप के चेयरमैन को प्रॉफिट और अन्य भत्तों के रूप में 27 लाख प्राप्त हुए. एईएल की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 की तुलना में वित्त वर्ष 2023-24 में अडानी को एईएल से तीन प्रतिशत अधिक वेतन मिला है. इसके अलावा अडाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड (एपीएसईजेड) से भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति को 6.8 करोड़ वेतन मिला है. वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, अडाणी के छोटे भाई राजेश को एईएल से लाभ पर कमीशन के रूप में 4.71 करोड़ रुपये सहित 8.37 करोड़ रुपये का वेतन मिला. वहीं उनके भतीजे प्रणव अडानी को 4.5 करोड़ रुपये कमीशन सहित कुल 6.46 करोड़ रुपये का पारिश्रमिक मिला.

कोरोना के बाद से वेतन नहीं ले रहे हैं अंबानी

बता दें कि देश के सबसे अमीर भारतीय मुकेश अंबानी कोविड-19 के बाद से कोई वेतन नहीं ले रहे हैं. उनका सालाना वेतन 15 करोड़ था. अडानी का वेतन उद्योग जगत के अन्य दिग्गजों जैसे दूरसंचार क्षेत्र के दिग्गज सुनील भारती मित्तल (2022-23 में 16.7 करोड़), राजीव बजाज (53.7 करोड़), पवन मुंजाल (80 करोड़), एलएंडटी के चेयरमैन एस एन सुब्रमण्यन और इंफोसिस के सीईओ सलिल एस पारेख की तुलना में काफी कम है.

106 अरब अमेरिकी डॉलर के साथ अमीरों की सूची में दूसरे स्थान पर अडानी

‘ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स’ के अनुसार, अडानी की कुल संपत्ति 106 अरब अमेरिकी डॉलर है. वह एशिया का सबसे अमीर व्यक्ति बनने के लिए अंबानी के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं. वह 2022 में सबसे अमीर एशियाई बन गये थे. लेकिन अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट के बाद पिछले साल उनके ग्रुप की कंपनियों के शेयरों का मूल्य 150 अरब डॉलर तक घट गया था. इस साल वह दो बार अंबानी से आगे निकले. हालांकि अब वह फिर से दूसरे स्थान पर आ गये हैं. दुनिया के अमीरों की सूची में अंबानी 111 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 12वें स्थान पर हैं. वहीं अडाणी इस सूची में 14वें स्थान पर है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही