Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गौतम अडानी की संपत्ति 7.72 बिलियन डॉलर घटी, मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में भी गिरावट

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk :  शेयर बाजार में बुधवार को भारी गिरावट देखने को मिली. 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 906.07 अंक टूटकर  72,761.89 के लेवल पर बंद हुआ. कारोबार सत्र के दौरान सेंसेक्स 1,152.25 अंक लुढ़क गया था. वहीं निफ्टी की बात करें तो यह 338 अंक फिसलकर 21,997.70 के लेवल पर समाप्त हुआ था. शेयर बाजार में आयी बिकवाली के कारण निवेशकों के 13.47 लाख करोड़ डूब गये. वहीं रईसों की संपत्ति में भी भारी गिरावट आयी. हालांकि शेयर मार्केट में आयी गिरावट से दुनिया के टॉप अमीरों की लिस्ट में शामिल दिग्गज कारोबारी गौतम अडानी और मुकेश अंबानी को ज्यादा नुकसान झेलना पड़ा.

अडानी 100 अरब डॉलर के क्लब से बाहर 

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दोनों के नेटवर्थ में भारी गिरावट आयी है. ब्‍लूमबर्ग">https://www.bloomberg.com/billionaires/">ब्‍लूमबर्ग

बिलेनियर्स इंडेक्‍स के अनुसार, गौतम अडानी की संपत्ति 7.72 बिलियन डॉलर घटकर 92.2 बिलियन डॉलर रह गयी है. इसी के साथ गौतम अडानी रईसों की लिस्ट में 16वें नंबर पर हैं. नेटवर्थ में गिरावट की वजह से वो 100 अरब डॉलर के क्लब से बाहर हो गये. वहीं  मुकेश अंबानी की संपत्ति 4.42 बिलियन डॉलर कम होकर 110 बिलियन डॉलर रह गयी. मुकेश अंबानी दुनिया के 11वें सबसे रईस इंसान हैं.

अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों में आयी गिरावट 

दरअसल कल यानी बुधवार को बाजार में आयी गिरावट का असर गौतम अडानी के नेतृत्व वाले अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों में देखने को मिला.  अडानी टोटल गैस के शेयरों में सबसे अधिक 9.5 फीसदी की गिरावट आयी. वहीं अडानी ग्रीन एनर्जी में 9.1, अडानी ट्रांसमिशन में 8.5, अडानी एंटरप्राइजेज में 6.9, एसीसी में 6.9, अडानी पॉवर में 5, अंबुजा सीमेंट्स में 4.6 और अडानी विल्मर के शेयरों में 4.2 की गिरावट आयी. इस गिरावट की वजह से अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों का बाजार पूंजीकरण सामुहिक रूप से 14.7 लाख करोड़ घट गया.

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के कारण 2023 में अडानी के शेयरों में आया था भूचाल

बता दें कि पिछले साल 23 जनवरी को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आयी थी. इस रिपोर्ट के आने के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली थी. 24 जनवरी को अडानी ग्रुप का मार्केट कैप 19.2 लाख करोड़ से घटकर 6.8 लाख करोड़ पर आ गया था.

आज भी गिरावट के साथ खुला बाजार

बता दें कि शेयर बाजार गुरुवार को भी गिरावट के साथ खुला. सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 264.7 अंक टूटकर 72,497.19 अंक पर आ गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 80.2 अंक गिरकर 21,917.50 अंक पर पहुंच गया. सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, टाइटन और एचडीएफसी बैंक घाटे में रहने वाली प्रमुख कंपनियां थीं. महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, लार्सन एंड टुब्रो और नेस्ले के शेयर लाभ में थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही