Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गावां : स्वास्थ्य जांच शिविर में 117 लोगों की हुई जांच

Gawan (Giridih) : गावां प्रखंड अंतर्गत जमडार पंचायत के बाल मित्र ग्राम रोलाकोचा में सीएचसी गावां और केएससीएफ के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार 29 अप्रैल को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में सीएचसी के लैब टेक्नीशियन पंकज कुमार सिंह द्वारा ब्लड प्रेशर, सर्दी, खांसी, बुखार एवं जोड़ों का दर्द से संबंधित मरीजों की बीमारियों का निःशुल्क जांच कर उन्हें ज़रूरी सलाह दिया. मरीजों के बीच निःशुल्क दवा भी उपलब्ध करायी गयी. शिविर में कुल 117 लोगों की जांच करते हुए दवाइयां दी गईं. शिविर में 75 बच्चों को खसरा और रूबेला का टीका भी दिया गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ.चंद्रमोहन कुमार ने बताया कि शिविर में शामिल लोगों को बताया गया कि बीमारियों से बचने के लिए साफ-सफ़ाई और खान पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि बच्चों को मच्छर दानी का प्रयोग करने और पानी को उबालकर कर पीने को कहा गया. शिविर को सफल बनाने में पवन कुमार, दीपक कुमार, जलील अंसारी, प्रियंका मरांडी, सरिता देवी, कुंती देवी रेशमी किशकु, श्रीराम कुमार, अमित कुमार, सुबोध कुमार, बीरेंद्र यादव, अनिल कुमार व पंकज कुमार की महत्वपूर्ण भुमिका रही. यह">https://lagatar.in/tisri-son-killed-in-road-accident-four-injured-including-mother-aunt-and-brother/">यह

भी पढ़ें : तिसरी: सड़क हादसे में बेटे की मौत, मां चाची और भाई सहित चार घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही