Ganwan (Giridih) : गावां प्रखंड अंतर्गत नगवां पंचायत में 15 अप्रैल को अकलियत वेलफ़ेयर सोसायटी की ओर से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. इफ्तार पार्टी में पूर्व विधायक राजकुमार यादव व निजामुद्दीन अंसारी समेत दोनों समुदाय के दर्जनों की संख्या में लोग शामिल हुए. मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन से दोनों समुदाय में आपसी भाईचारे की भावना बढ़ती है. गावां की धरती में दोनों समुदाय के लोग मिलजुल कर त्योहार मनाते आ रहे हैं. पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी ने कहा कि अकलयित वेलफ़ेयर सोसायटी विगत कई वर्षों से इफ्तार पार्टी का आयोजन करते आ रहा है. इसके लिए सोसायटी के सभी धन्यवाद के पात्र हैं. सोसायटी के इस प्रयास की प्रशंसा की जानी चाहिए. मौके पर सेक्रेटरी वहाब खान, मुखिया मेराज उद्दीन, पूर्व जिप सदस्य इमरान अंसारी, राजेन्द्र चौधरी, बीस सूत्री अध्यक्ष अजय सिंह, मुन्ना सिंह, श्रीराम यादव, दिनेश पांडेय, ब्रह्मदेव शर्मा, चन्दन कुमार, निरंजन सिंह, डॉ. हब्बीबुल्लाह खान, दिनेश्वर यादव, राजकुमार यादव समेत अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=609504&action=edit">यह
भी पढ़ें : बेंगाबाद : प्रेम प्रसंग में नाबालिग को भगाने का आरोप [wpse_comments_template]
गावां : अकलियत वेलफेयर सोसायटी ने किया इफ्तार पार्टी का आयोजन

Leave a Comment