Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गावां : बिजली के साथ विभाग की संवेदना भी हो गई गुल, बच्चे ढ़िबरी में पढ़ने को मजबूर

Gawan (Giridih) :  मोमबती की धीमी लौ के आसरे किताब में रोशनी ढ़ूंढ़ते नौनिहाल. गावां प्रखंड के पिहरा पूर्वी पंचायत के पिहरा बाजार व धोबिया टोला में पिछले दस दिनों से हर घर की यही तस्वीर है. बिजली विभाग की लापरवाही के कारण लगभग 500 लोगों की आबादी दस दिनों से ढ़िबरी युग मे गुज़ारा करने को विवश है. इसका सबसे ज़्यादा ख़ामियाज़ा बच्चों को भुगता पड़ रहा हैं. जिन्हें मोमबत्ती, लालटेन या ढ़िबरी के सहारे पढ़ाई करनी पड़ रही है. ग्रामीणों का कहना है कि बिजली की तार में खराबी के कारण इलाके में दस दिनों से बिजली गुल है. लोगों ने कहा कि विभाग के वरीय अधिकारियों को भी कई बार समस्या से अवगत कराया, लेकिन उनकी कोई नहीं सुन रहा है.  हालांकि बिजली विभाग के एसडीओ लव कुमार ने बताया कि अर्थिंग की समस्या थी, जिसे ठीक कर दिया गया है. ज़ल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी. यह">https://lagatar.in/birni-unknown-vehicle-hit-the-bike-two-injured-including-employment-servant/">यह

भी पढ़ें : बिरनी : अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी ठोकर, रोजगार सेवक समेत दो घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही