Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गावां : विश्व मलेरिया दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

Ganwa (Giridih) : विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर गावां प्रखंड के बिरनी गांव में 25 अप्रैल को जागरूकता रैली निकाली गई. रैली में स्कूली बच्चे व स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए. ग्रामीणों को रैली के माध्यम मलेरिया से बचाव की जानकारी दी गई. कहा गया कि मलेरिया मादा एनाफिलिस नामक मच्छर के काटने से होता है. मलेरिया का लक्षण ठंड लगना, बुखार आना, माथा दर्द करना, शरीर में दर्द आना और भूख न लगना शामिल है. इन लक्षणों के संकेत मिलने पर रक्त जांच कराना चाहिए. मलेरिया का पता लगने पर उसका इलाज कराना चाहिए. मलेरिया जांच की किट स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध करा दी गई है. सहिया साथी को भी जांच किट दी गई है. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्रमोहन, एलटी रंजन कुमार, बीपीएम प्रमोद कुमार, शिशिर उपाध्याय, अनिल कुमार साव, काली किंकर, सौरभ कुमार, आलोक कुमार, राकेश कुमार, देवीलाल सोरेन, दशरथ प्रसाद, राजीव रंजन समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=619367&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेंगाबाद : डॉक्टर के नदारद रहने से बिफरे सिविल सर्जन, लगाई फटकार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही