Search

 
 
 

गावां : मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बीडीओ ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

 
नए मतदाता का नाम जोड़ने के लिए लोगों को जागरूक करने की अपील
Ganwa (Giridih) : गावां प्रखंड सभागार में बुधवार 5 जुलाई को मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत बीडीओ सह सीओ महेंद्र रविदास ने विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक की. बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ ने सभी दलों से ने मतदाता का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए लोगों को जागरूक करने की अपील की. बीडीओ ने बताया कि प्रपत्र 6 मे नए मतदाता का नाम पंजीकृत करना है. प्रपत्र 6 बी में मतदाताओं का आधार लिंक करा सकते हैं. बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश के मुताबिक पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार सभी कार्यों को प्रखंड स्तर से ससमय पूर्ण कराते हुए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2024 को किया जाएगा. बैठक में भाजपा के मुन्ना सिंह, चन्द्रशेखर आजाद, श्रीराम यादव, कांग्रेस से मरगूब आलम, रणधीर चौधरी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, अनिरुद्ध उपाध्याय, भाकपा माले से प्रखंड सचिव नागेश्वर यादव, अजय कुमार व आदित्य कुमार शामिल हुए. यह">https://lagatar.in/giridih-babulal-reached-kabir-gyan-mandir-with-bjp-leaders-participated-in-rituals/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : भाजपा नेताओं के साथ कबीर ज्ञान मंदिर पहुंचे बाबूलाल, अनुष्ठान में हुए शामिल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही