Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गावां : बीडीओ ने चार मुखिया को किया सम्मानित

Gawan : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व गावां बीडीओ महेंद्र रविदास ने 6 मार्च को चार महिला मुखिया को सम्मानित किया. सम्मानित होने वाली मुखिया का नाम नीमाडीह पंचायत की आरती देवी, सांख पंचायत की प्रियंका कुमारी, मंझने पंचायत की रूपाश्री सिंह और अमतरो पंचायत की प्रभा देवी है. सम्मान स्वरुप सभी को प्रशस्ति पत्र दिया गया. यह सम्मान उन्हें बेहतर सामाजिक कार्य करने पर दिया गया. मुखिया को सम्मानित करने के बाद होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. बीडीओ ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी. सम्मानित करने से पूर्व बीडीओ ने मुखिया और पंचायत सेवक के साथ बैठक की. बैठक में होली और शब-ए-बारात त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने का निर्देश दिया गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=573700&action=edit">यह

भी पढ़ें : गावां : चोरों ने चुराए ट्रैक्टर, बीच रास्ते में डीजल हुआ खत्म [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही