Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गावां : नौ दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा सह श्रीरामचरितमानस महायज्ञ को लेकर भूमिपूजन

Gawan (Giridih) : गावां प्रखंड के बादीडीह पंचायत के नावाडीह में 26 अप्रैल से 4 मई तक होने वाले श्रीश्री 108 श्री हनुमान प्राण प्रतिष्ठा सह श्रीरामचरितमानस नवाहपरायण महायज्ञ को लेकर 6 अप्रैल को भूमि पूजन किया गया. भूमि पूजन आचार्य मृत्युंजय पांडे ने यजमान सुखदेव प्रसाद यादव, दिलीप यादव, परमेश्वर यादव, नारायण यादव, कांग्रेस यादव, विजय यादव समेत अन्य श्रद्धालुओं को मंत्रोच्चारण कर कराया. इसके बाद बजरंगबली का ध्वजारोहण कर आरती की गई. इसके पूर्व ध्वज लेकर गांव का भ्रमण किया गया. महायज्ञ समिति के सदस्य सुखदेव प्रसाद यादव ने बताया कि नौ दिवसीय यज्ञ में काशी की देवी अंजली सुप्रिया प्रवचन करेंगी. समापन के अवसर पर भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भजन गायिका कुमकुम बिहारी भजन पेश करेंगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=600690&action=edit">यह

भी पढ़ें : तिसरी : ऑटो में सफर रहे एक युवक को सिर में आया चक्कर, गिरने से मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही