Search

 
 
 

गावां : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल

 
Gawan (Giridih) : गावां थाना क्षेत्र में ताराबाबा के समीप 12 अप्रैल की रात करीब 8.30 बजे सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक का नाम तिसरी थाना क्षेत्र के बरदोनी गांव निवासी चुन्नू हेंब्रम (30 वर्ष) है. वह गावां हाट बाजार से एक अन्य युवक के साथ बाइक से अपने गांव वापस लौट रहा था. तभी ताराबाबा के समीप बाइक के असंतुलित होने वह सड़क पर गिर पड़ा, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. वहीं बाइक के पीछे बैठा युवक मौके से फरार हो गया. युवक के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगी है. सूचना पाकर विधायक प्रतिनिधि ने गावां पुलिस के सहयोग से उसे ऑटो से ले जाकर गावां सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉ. काजिम खान ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए गिरीडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=606176&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : बल्हारा में शिक्षक की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही