Search

गावां : जलमीनार खराब रहने से पानी संकट झेलने को विवश बिरहोर परिवार

Gawan (Giridih) : गावां प्रखंड मुख्यालय से महज कुछ ही दूरी पर स्थित पीयरकोली गांव में लगाए गए सोलर जलमीनार विगत 9 माह से खऱाब है. इस जलमीनार को खास कर बिरहोर आदिवासी समुदाय को जलापूर्ति के लिए लगाया गया था. इसके खराब रहने से बिरहोर परिवार पेयजल संकट झेल रहे हैं. जलमीनार के मोटर की भी चोरी हो गई है. पास ही में एक एक चापानल है लेकिन उससे पानी कम गिरता है. प्रखंड प्रशासन से लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि जलमीनार को ठीक कराने की कोशिश नहीं कर रहे हैं. इस संबंध में पूछे जाने पर पेयजल विभाग के जेई जहेन्द्र भगत ने बताया कि जलमीनार के खराब होने की सूचना मुझे नहीं मिली है. पता लगाने की कोशिश कर रहा हूं. खराब होने पर जल्द मिस्त्री भेजकर ठीक कराया जाएगा. मोटर की भी व्यवस्था की जाएगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=585408&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर भंडारे का आयोजन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp