Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गावां : मुखिया व पंसस ने नव निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का किया उद्घाटन

Gawan (Giridih) : गांवा प्रखंड के सांख पंचायत के लखेकुरा गांव में 11 अप्रैल को नव निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन स्थानीय मुखिया प्रियंका देवी व पंसस अकलेश यादव ने फीता काटकर व नारियल फोड़ कर किया. मौके पर प्रियंका देवी ने सेविका व सहायिका को ईमानदारी व निष्ठापूर्वक कार्य करने की सलाह दी. कहा कि काम वैसा हो जिसमें शिकायत की गुंजाइश न हो. पंसस अकलेश यादव ने कहा कि बच्चों के भविष्य संवारने और उसे कुपोषण से बचाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण किया गया है. सेविका के हाथों ही बच्चों का भविष्य है. इसे सजाना व संवारना सेविका का कर्तव्य है. उन्होंने बच्चों के बीच मीनू के अनुसार भोजन वितिरत करने तथा कुपोषित बच्चे व गर्भवती महिलाओं के बीच पोषाहार का सही समय पर वितरण करने को कहा. मौक़े पर पंचायत सेवक पवन मंडल, रोजगार सेवक मुकेश कुमार, समाजसेवी संजय कुमार दास, मनोहर कुमार दास, अशोक कुमार दास, अरुण कुमार दास, रामस्वरूप राणा, इंदरदेव मित्री, राजेंद्र मिस्त्री, रामदेव मिस्त्री समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=604945&action=edit">यह

भी पढ़ें : सरिया : सर्जन डॉ.राजेश सिंह का सवर्ण मोर्चा ने किया अभिनंदन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही