Search

 
 
 

गावां : कीचड़ में चलकर स्कूल जाने को मजबूर है बच्चे

 
मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सिरी गांव की इकलौती सड़क की हालत खस्ता
Gawan (Giridih) : गावां प्रखंड के माल्डा पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिरी जाने के लिए बच्चों को पक्की सड़क आज तक नसीब नहीं हो सकी. बच्चे कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल आने-जाने के लिए विवश है. स्कूल आने-जाने के दौरान बच्चे कई बार फिसल कर गिर जाते हैं. बच्चों ने जल्द से जल्द पक्की सड़क की मांग की है. सिरी के ग्रामीण पवन कुमार यादव ने बताया कि यह हम लोगों को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली इकलौती सड़क है. टोला वासियों के अलावा किसान, स्कूली छात्र आने-जाने के लिए इसी सड़क पर निर्भर हैं. बावजूद इसके किसी को इसकी फिक्र नहीं है. कच्चा मार्ग होने के कारण जरा सी बरसात में यह मार्ग कीचड़ में तब्दील हो जाता है. स्कूल की छात्राओं ने बताया कि अधिक बारिश होने पर जलजमाव के कारण सड़क चलने लायक नहीं रह जाती. यह">https://lagatar.in/giridih-encounter-between-police-and-criminals-one-criminal-injured/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक अपराधी घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही