Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गांवा : बच्चों ने जल संवर्धन के लिए सामूहिक पहल को बताया ज़रूरी

Gawan (Giridih) : आदर्श फाउंडेशन ने पसनौर पंचायत अंतर्गत महुवरी गांव में जल संवर्धन को लेकर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया. प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने जल संकट पर चिंता व्यक्त करते हुए समाज के हर वर्ग से जागरूक होने की अपील की. लोगों को जल की बर्बादी रोकने के लिए प्रेरित करने को कहा गया. प्रतियोगिता में कुल 27 बच्चों ने भाग लिया. प्रतिभागी छात्रा निभा कुमारी ने कहा कि जल संरक्षण को लेकर संयुक्त पहल नहीं की गईं तो वह दिन बहुत दूर नहीं ज़ब जल के लिए पेट्रोल व डीजल की तरह कतार में लगना होगा. शम्भू कुमार ने प्रथम, करिश्मा कुमारी ने द्वितीय और निभा कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त किया. तीनों विजयी प्रतिभागियों को समाजसेवी दशरथ प्रसाद यादव ने नगद राशि देकर सम्मानित किया गया. आदर्श फाउंडेशन के सचिव सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि हम सभी को जल संवर्धन को लेकर लोगों को जागरूक करना होगा. जिस गति से जल स्तर नीचे जा रहा है, यह गंभीर चिंता का विषय है. निबंध लेखन प्रतियोगिता में निभा कुमारी, रानी कुमारी, खुशबू कुमारी, नमिता कुमारी, नेहा कुमारी, करीना कुमारी, करिश्मा कुमारी, अन्नू कुमारी, आशा कुमारी, रीमा कुमारी करिश्मा कुमारी, निशु कुमारी, विवेक कुमार, शम्भू कुमार, कुंदन कुमार, चंदन कुमार आदर्श फाउंडेशन के सचिव सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, रणधीर कुमार एवं विक्कू कुमार सहित गांव के दर्जनों बच्चे शामिल हुए. यह">https://lagatar.in/pirtand-crpf-distributed-material-in-naxalite-affected-areas/">यह

भी पढ़े : पीरटांड़ : नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सीआरपीएफ ने बांटी सामग्री [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही