Search

 
 
 

गावां : भाकपा माले ने बिरने पंचायत स्तरीय लोकल कमिटी का किया गठन

 
मोदी सरकार ने देश को महंगाई, बेरोजगारी और सांप्रदायिकता के आग मे झोंका : राजकुमार यादव
Ganwa (Giridih) : भाकपा माले के बिरने पंचायत भवन में मंगलवार 27 जून को बिरने पंचायत की पंचायत स्तरीय 21 सदस्यीय लोकल कमिटी का गठन किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से संजय पासवान सचिव चुने गये. धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव की मौजूदगी में आयोजित बैठक में 4 अध्यक्ष मंडली का गठन किया गया. जिसमे संजय पासवान, शमसाद आलम, बैजू यादव, नरेश यादव को चुना गया. संचालन मंडली में बिरने मुखिया चन्दन यादव, दीपक यादव, अभिनन्दन विश्वकर्मा, उप मुखिया बबलू रविदास चुने गये. पर्यवेक्षक के तौर पर प्रखंड कमिटी सदस्य अशोक मिस्त्री उपस्थित थे. कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि केंद्र में जब से भाजपा की सरकार बनी है, देश में गंगा-जमुनी तहजीब को मिटाने का काम किया. महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है. गैस सिलेंडर से लेकर आटा, दाल, चावल, पेट्रोल के दामों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है. उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में कोडरमा लोकसभा व धनवार विधानसभा से भाजपा को उखाड़ फेकेंगे. बैठक में प्रखंड सचिव नागेश्वर यादव, जिला परिषद सदस्य पवन चौधरी, संजय पासवान, नरेश यादव, दीपक यादव, चन्दन यादव, नकिब रजा, कृष्णा यादव, कमलेश यादव, आनंद सिंह, अशोक पासवान, भुनेश्वर यादव, दीपक यादव, महावीर दास, श्यामसुंदर दास, प्रवीन यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/giridih-three-cyber-criminals-sent-to-jail/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : तीन साइबर अपराधी भेजे गए जेल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही