Search

गावां : सड़क किनारे शव बरामद, परिजनों को हत्या की आशंका

Gawan (Giridih): गावां पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान 1 मार्च को बाइक समेत एक व्यक्ति का शव चिह्यूटिया गांव स्थित सड़क किनारे बरामद किया था. शव की पहचान ककमारी निवासी प्रेम महतो के पुत्र महेश प्रसाद वर्मा के रूप में की गई है. शव को पुलिस गावां थाना लेकर पंहुची तथा परिजनों को सूचना दी. शव को लेने परिजन थाना पहुंचे. परिजनों को आशंका है कि उसकी हत्या हुई है. मृतक के पुत्र प्रवीण कुमार के अनुसार मंझने स्थित शराब काउंटर पर मृतक नाईट गार्ड का काम करते थे. 1 मार्च की रात वह ड्यूटी करने घर से निकले. वे चिह्यूटिया कैसे पंहुचे यह जांच का विषय है? खबर लिखे जाने तक परिजनों ने थाना में लिखित आवेदन नहीं दिया था.
यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=570196&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : शिविर में उपायुक्त समेत कई अधिकारियों ने किया रक्तदान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp