Search

गावां : 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन देव पूजन

Gawan (Giridih) : गावां प्रखंड स्थित पिहरा में 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन 24 मार्च को सुबह में देव पूजन का आयोजन किया गया. शांतिकुंज हरिद्वार से आए बलराम सैनी के सानिध्य में यज्ञ, हवन व देव पूजन कराया गया. शाम के समय शांतिकुंज हरिद्वार से आए संदीप पाण्डेय ने संगीतमय प्रवचन किया. प्रेरक कथाओं के माध्यम कहा कि गंगाजल से भले ही न हो पर ज्ञान की गंगा में डुबकी लगाने से जीवन की समस्याओं का समाधान हो सकता है. यज्ञ स्थल पर पुस्तक मेला का भी आयोजन किया गया है. श्रद्धालुओं ने बोधप्रद किताबें खरीदी. संगीतमय प्रवचन सुनकर श्रद्धालु झूम उठे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=589088&action=edit">यह

भी पढें : गिरिडीह : विधायक ने किया मांझी थान का शिलान्यास [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp