Search

 
 
 

गावां : टीबी मुक्त अभियान के तहत मरीजों के बीच पोषाहार किट का वितरण

 
Gawan(Giridih) : गावां प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 27 फरवरी को 10 टीबी मरीजों के बीच पोषाहार किट का वितरण किया गया. केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने इन 10 टीवी मरीजों को गोद लिया है. सांसद प्रतिनिधि राम यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री चाहते है कि टीबी मुक्त भारत बने. अगले माह से और भी 5 टीबी मरीजों में किट का वितरण किया जाएगा. एसटीएस अजय भारती ने कहा कि सरकार टीबी की मुफ्त दवा दे रही है. अब पोषाहार किट भी मुफ्त में दिया जा रहा है. प्रखंड में कुल 150 टीबी मरीज हैं. संपन्न लोग मरीजों को गोद लेकर किट का वितरण करें. मौके पर विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, चन्द्रशेखर आजाद, विशाल पांडेय, विशाल राणा, राजेन्द्र चौधरी, ललित पांडेय समेत अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=566503&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : हर परिवार को मुफ्त मिले 300 यूनिट बिजली- आप [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही