Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गावां : बेटी पैदा होने पर शोक मत मनाओ, लक्ष्मी हुई है यह हंस कर बताओ : प्रेमा सखी

Gawan (Giridih) : गावां प्रखंड के सांख पंचायत में आयोजित श्री श्री 108 हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह 11 दिवसीय महायज्ञ में हर रोज यज्ञकुंड की परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. अनुष्ठान के चौथे दिन रविवार 28 मई को कथावाचिका प्रेमा सखी ने अपने कथा वाचन के दौरान एक बेहद ही भावनात्मक और चिंताजनक विषय पर अपनी चिंता जाहिर की. उन्होंने कहा कि आजकल लोग केवल बेटे की ही चाह में रहते हैं और बेटी होने पर निराश दिखते हैं. प्रेमा सखी कहती है कि लक्ष्मी हुई है तो प्रसन्नता के साथ यह शुभ समाचार बताना चाहिए कि लक्ष्मी हुई है. प्रेमा सखी ने बताया कि भ्रूण हत्या करने से बड़ा इस दुनिया मे कोई पाप नही है. [caption id="attachment_651629" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/SHROTA-300x142.jpg"

alt="" width="300" height="142" /> प्रवचन सुनने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़[/caption] प्रेमा सखी ने कहा कि जिस घर मे नारी का सम्मान नही होगा, वहां कृष्ण नही कंस ही होंगे. प्रेमा सखी की इस चिंता पर लोग भी भावुक हो गये. कथा खत्म होने के बाद रासलीला का भी आयोजन किया गया. प्रसाद वितरम के बाद चौथे दिन का अनुष्ठान समाप्त हुआ. मुखिया प्रियंका कुमारी, बीरेंद्र यादव समेत कई लोगो ने कथावचिका की आरती उतारी. यह">https://lagatar.in/giridih-leader-of-bike-thief-gang-arrested-three-bikes-recovered/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : बाइक चोर गिरोह का सरगना गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही