Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गावां : हर्षोल्लास से मनाया गया ईद, पुलिस रही चौकस

Gawan (Giridih) : जिले के गावां प्रखंड में 22 अप्रैल को ईद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर गावां, पटना, माल्डा, खरसान, पिहरा, मंझने समेत कई मस्जिदों में सामूहिक नवाज अता की. इसके बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी. ईद को लेकर पुलिस चौकस थी. प्रखंड के सभी अलग-अलग पंचायतों में मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे. थानेदार से लेकर अन्य सरकारी अधिकारी ईदगाहों के निकट मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की बधाई देते नजर आये. मौके पर समाजसेवी वहाब खान ने कहा कि ईद आपसी भाईचारे का पैगाम देता है. सभी एक दूसरे से गले मिलकर शिकवा शिकायत दूर कर लेते हैं. यह पवित्र और बरकतों का त्योहार है. मौके पर पूर्व मुखिया शब्दर अली, पंसस राहुल कुमार, बीपीआरओ संजय कुमार, एई निखिल मंडल समेत गणमान्य लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=615355&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेंगाबाद: खंडोली घूमने आई महिला के साथ अभद्र व्यवहार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही