Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गावां : आषाढ़ के 21 दिन गुजरने के बाद भी खरीफ फसल की बुआई, रोपाई नहीं, किसान परेशान

Advertisement
Advertisement
बारिश के बिना परती पड़े हैं खेत, किसानों को सता रहा सुखाड़ का डर
आदित्य कुमार Ganwa (Giridih) : झारखंड में गर्मी अपने चरम पर है. दिन का तापमान 41 से 42 डिग्री को छू रहा है. आसमान से बरसती आग ने सबकुछ झुलसा रखा है. आसमान की ओर टकटकी लगाये किसानों की उम्मीदें भी झुलस रही हैं. दरहसल पहली बारिश के बाद से ही फसलों का बुवाई शुरू होती है. लेकिन इस समय रोहिणी नक्षत्र के तीन सप्ताह बीतने और आषाढ़ माह के 21 दिन गुजरने के बाद भी बारिश नहीं होने से खरीफ फसल की बुआई और रोपाई नहीं हो सकी है. जिससे किसानों के माथे पर बल आ गया है.

 बारिश के इंतज़ार में किसानों के माथे पर मंडरा रहे शिकन के बादल

रोहिणी नक्षत्र में किसान धान बीज की बुआई 80 प्रतिशत कर लेते थे, लेकिन अभी तक बारिश नहीं होने से धान के साथ मडुआ, मकई, उरद, अरहर, बीज की बुआई नहीं हो पायी है. अमूमन इस समय किसान इन फसलों की कोड़ाई कर निकाई करते थे. लेकिन इस बार इन फसलों की बुआई भी नहीं हो पायी है. [caption id="attachment_678246" align="alignnone" width="135"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/SATYADEV-SINGH-135x300.jpg"

alt="" width="135" height="300" /> सत्यदेव प्रसाद सिंह, किसान[/caption] किसान सत्यदेव प्रसाद सिंह ने बताया कि हम लोग रोहिणी नक्षत्र में धान बीज की बुआई करते थे, लेकिन बारिश नहीं होने की वजह से खेत की जुताई नहीं हुई. जिसके कारण धान बीज की बुआई भी नहीं हो सकी है. [caption id="attachment_678248" align="alignnone" width="135"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/SURESH-YADAV-135x300.jpg"

alt="" width="135" height="300" /> सुरेश यादव, किसान[/caption] सुरेश यादव ने कहा कि उनके क्षेत्र में जिस तरह की खेत की मिट्टी है. उसमें पहले नक्षत्र में ही बीज बुआई ओर रोपाई होने से ही फसल की उपज होती है. [caption id="attachment_678249" align="alignnone" width="135"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/HIMMAT-ANSARI-135x300.jpg"

alt="" width="135" height="300" /> हिम्मत अंसारी, किसान[/caption] हिम्मत अंसारी किसान ने बताया कि पिछले वर्ष भी धान की बुआई सही समय पर नही होने से धान पर्याप्त मात्रा में नही हुआ था, जिसकी वजह से इस वर्ष चावल का दाम तेजी से बढ़ा है. [caption id="attachment_678251" align="alignnone" width="135"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/RAGHAV-YADAV-135x300.jpg"

alt="" width="135" height="300" /> राघव यादव, किसान[/caption] राघव यादव ने बताया कि इस समय तक धान की मोरी उखाड़ कर रोपाई शुरू हो जाती थी, लेकिन इस बार धान के बीज की भी रोपाई नही हुई. जिससे सभी किसान परेशान हैं. यह">https://lagatar.in/giridih-one-youth-died-in-a-road-accident-two-injured/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत,  दो घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही