Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गावां : सेवानिवृत्त शिक्षक को दी गई विदाई

Gawan (Giridih) : उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिजन टोला गदर स्कूल से सेवानिवृत्त हुए शिक्षक विजय पांडेय के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन 4 मार्च को किया गया. समारोह में उन्हें अंगवस्त्र समेत अन्य उपहार भेंटकर विदाई दी गई. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षक अपने कार्यकाल के दौरान निस्वार्थ भाव से सेवा की. वे कर्मठ व मृदुभाषी होने के साथ-साथ शिक्षा प्रेमी हैं. सेवानिवृत्त शिक्षक  विजय पांडेय ने उपस्थित लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि स्कूल में कार्यकाल के दौरान अपने सहकर्मियों से बहुत कुछ सीखने को मिला. सेवानिवृत्ति एक प्रक्रिया है, जिससे होकर सभी सरकारी कर्मियों को गुजरना पड़ेगा. मौके पर प्राचार्य हरि पंडित, शिक्षक अभिमन्यु कुमार, मुखिया अनिता देवी, मो. शमशेर आलम, लखन प्रसाद यादव, रामबालक प्रसाद यादव, अर्जुन यादव, सरिता देवी, कुलदीप दास, नारायण यादव समेत स्कूल के बच्चे उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=571691&action=edit">यह

भी पढ़ें : गावां : होली और शब-ए-बारात को लेकर शांति समिति की हुई बैठक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही