Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गावां : सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी गई विदाई

Gawan (Giridih) : माल्डा उच्च विद्यालय में 2 मार्च को सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया. विद्यालय से सेवानिवृत्त हुए तीन शिक्षकों, एक लिपिक व एक आदेशपाल की विधवा को सम्मानित किया गया. आदेशपाल की मृत्यु हो चुकी है. उनके निधन के बाद अनुकंपा पर उनकी विधवा नौकरी पर बहाल हुई. आदेशपाल की विधवा को सम्मानित किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि ब्रह्मदेव कुसुम, मुखिया मो. मेराजुद्दीन व दिनेश पांडेय थे. मंच संचालन मो. बद्रे आलम ने किया.  सम्मानित होने वालों में प्राचार्य विनोद कुमार भास्कर, प्राचार्य रामेश्वर प्रसाद यादव, शिक्षक दयानंद प्रसाद, लिपिक अनिल कुमार, आदेशपाल स्वर्गीय नारायण तिवारी की विधवा शामिल हैं. अतिथियों ने सेवाकाल में इनके कार्यों को याद किया. मौके पर वर्तमान प्राचार्य कमलेश पांडेय, मो. साहेबुद्दीन, योगेंद्र पांडेय, जितेंद्र कुमार, विनय कुमार, बबलू दास, सुबोध तिवारी समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=569218&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : आवासीय विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा 5 मार्च को [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही