Search

गावां : शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

Gawan (Giridih) : झारखंड सरकार के आयुष विभाग की ओर से बीआरसी गांवा में शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय योग प्रशिक्षम शिविर का आयोजन किया गया है. शिविर के तीसरे दिन बुधवार 17 मई को शिक्षकों को योग के विभिन्न आसनों का प्रशिक्षण दिया गया. आयुष विभाग के डीएमओ डॉ मो मुस्तफा अंसारी ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों में कक्षा 6 से 12वीं तक के शिक्षकों को योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. ताकि वे स्कूलों में बच्चों को योग व आयुर्वेद की जानकारी दे सकें. शिविर में शिक्षकों को योग की पुस्तक भी दी गई. डॉ हब्बीउल्लाह खान ने कहा कि नियमित योग प्रशिक्षम के लिए सभी स्कूलों में दरी और माइक सिस्टम रखने को कहा गया है. शिविर में एमपीडब्ल्यू अनिल कुमार के साथ  किरण देवी और संगीता कुमारी शिक्षकों को प्रशिक्षण दे रही हैं. यह">https://lagatar.in/giridih-dead-body-of-a-person-found-on-the-railway-track-under-the-overbridge/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : ओवरब्रिज के नीचे रेल पटरी पर मिला व्यक्ति का शव [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp